Dinesh karthik: Cricket News & Match Updates
दिनेश कार्तिक या फिर ऋषभ पंत?, सुरेश रैना ने दिया अबूझ पहेली का हल
Pant vs Karthik: 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला जाना है। रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और थिंक टैंक वर्तमान में बेस्ट टीम कॉबिंनेशन पर विचार कर रहे हैं। भारत के टॉप 4- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्युकमायर यादव का खेलना लगभग तय है। लेकिन, मिडिल ऑर्डर को लेकर संशय बना हुआ है। विशेष रूप से नंबर 6-7 की पोजिशन को लेकर। हार्दिक पांड्या निश्चित रूप से भारत के नंबर 5 होंगे, लेकिन दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच नंबर 6 पर कौन सा खिलाड़ी ठीक रहेगा इसको लेकर चर्चा बनी हुई है।
भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी इस बहस पर अपनी राय दी है। सुरेश रैना ने इससे पहले भी ऋषभ पंत को भारत का एक्स-फैक्टर बताया था। सुरेश रैना ने कहा था कि ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में जो कुछ भी हासिल किया है, उसे देखते हुए उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। Read More...