Ekana stadium
अनिल कुंबले, शेन वॉर्न को छोड़ा पीछे! हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान
हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला पांच विकेट हॉल झटका। उन्होंने निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, डेविड मिलर और आकाश दीप को आउट कर 5/36 का स्पेल डाला। इस प्रदर्शन के साथ वह आईपीएल इतिहास में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बन गए। साथ ही, उन्होंने अनिल कुंबले, शेन वॉर्न और जेपी ड्यूमिनी जैसे दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। उन्होंने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 36 रन देकर 5 विकेट झटके और इतिहास रच दिया।
Related Cricket News on Ekana stadium
-
VIDEO: अर्शदीप की गेंद ने मिचेल मार्श को किया बेबस, पहले ही ओवर में लोटे पवेलियन
अर्शदीप की बैक ऑफ द लेंथ गेंद पर मार्श पूरी तरह चकमा खा गए और गेंद हवा में उछल गई, जिसे मार्को जानसन ने आसानी से लपक लिया। ...
-
LSG बनाम PBKS: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऋषभ पंत की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। ...