लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मिचेल मार्श ने युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को निशाने पर लेते हुए एक ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए। इस तूफानी ओवर में कुल 28 रन आए और लखनऊ को पावरप्ले में ही शानदार शुरुआत मिल गई।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार (15 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने धमाकेदार शुरुआत की। लखनऊ के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। खास तौर पर पारी का पांचवां ओवर पूरी तरह मार्श के नाम रहा।
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इस सीजन शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन इस बार मार्श ने उन्हें पूरी तरह निशाने पर ले लिया। ओवर की पहली गेंद पर मार्श ने शानदार फुटवर्क दिखाते हुए एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लंबा छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर भी उन्होंने कोई रहम नहीं दिखाया और डीप मिडविकेट के ऊपर से एक और बड़ा छक्का ठोक दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर मार्श ने स्क्वायर लेग के ऊपर से लगातार तीसरा छक्का जमा दिया और स्टेडियम में बैठे फैंस झूम उठे।