इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 26 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले कुछ फैंस मौसम को लेकर चिंतित हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में आज शाम का मौसम धुंधला और गर्म रहने की उम्मीद है। खेल शुरू होने के समय तापमान 33°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों के लिए, खासकर पहली पारी में, स्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। इस मैच के दौरान बारिश का बिल्कुल भी कोई खतरा नहीं है। बारिश की संभावना 0% है, जिससे एकाना स्टेडियम में बिना किसी रुकावट के पूरा मैच होने की पूरी गारंटी है।
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब LSG ने आखिरी गेंद पर 182 रनों का टारगेट हासिल करके KKR को 3 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में मुकुल चौधरी (27 गेंदों पर नाबाद 54 रन) और आयुष बडोनी (34 गेंदों पर 54 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में इस बार भी लखनऊ को अपने युवा खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी।