Eng vs aus: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'इंग्लैंड ने की बिना दिमाग की बैटिंग', जेफ्री बॉयकॉट ने लाइव मैच में पकड़ लिया अपना सिर
पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे एशेज टेस्ट पर भी अपना शिकंजा मजबूत कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 416 रनों का पीछा करते हुए, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों की भारी बढ़त मिल गई। अब तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं जिसका मतलब ये है कि अब उनकी कुल बढ़त 221 रनों की हो गई है और यहां से अगर उन्होंने 150-200 रन और बना दिए तो इंग्लैंड के लिए दूसरा टेस्ट बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।
इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन जिस तरह की बल्लेबाजी की उसे देखकर कई दिग्गज हैरान रह गए। तीसरे दिन पहले ही ओवर में स्टोक्स का विकेट गिर गया और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने हैरी ब्रूक और बाकी इंग्लिश बल्लेबाजों पर शॉर्ट बॉल से अटैक किया और शॉर्ट बॉल्स के आगे सभी बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। इस दौरान जब हैरी ब्रूक ने अपना विकेट फेंका तो पूर्व कप्तान जेफ्री बॉयकॉट भी स्टैंड्स में मौजूद थे और उन्होंने ब्रूक को आउट होता देख अपना सिर पकड़ लिया Read More...