Eng vs sco
150 T20I में 4000 रन! Jos Buttler ने रचा इतिहास, England क्रिकेट इतिहास में ये दो गज़ब कारनामा करने वाले बने एकलौते खिलाड़ी
Jos Buttler Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) शनिवार, 14 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 23वें मुकाबले में स्कॉटलैंड (ENG vs SCO) के खिलाफ 4 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद उन्होंने दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाए हैं। जोस ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 साल के जोस बटलर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 150 मुकाबले पूरे कर चुके हैं। खास बात ये है कि वो ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं। जोस के अलावा आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 टी20 इंटरनेशनल मैच), भारत के रोहित शर्मा (159 टी20 इंटरनेशनल मैच), आयरलैंड के जॉर्ज डोकरेल (157 टी20 इंटरनेशनल मैच), और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (150 टी20 इंटरनेशनल मैच) ने ही 150 या उससे ज्यादा T20I मैच खेले।
Related Cricket News on Eng vs sco
-
ENG vs SCO: कोलकाता के मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचेंगे Jos Buttler... एक नहीं, टारगेट पर…
ICC T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड अपना तीसरा मुकाबला शनिवार, 14 फरवरी को स्कॉटलैंड के साथ खेलेगी। इस मुकाबले में जोस बटलर मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। ...
-
T20 WC 2024: इस पूर्व क्रिकेटर ने ENG टीम को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- वो सबसे…
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड की टीम व्हाइट बॉल के फॉर्मेट में अपने सबसे खराब दौर में है। ...