England tour of sri lanka 2018: Cricket News & Match Updates
तीसरा टेस्ट, तीसरा दिन: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (रिपोर्ट)
कोलंबो, 25 नवंबर - इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप करने से छह विकेट दूर है। इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम ने रविवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 53 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। देखें स्कोरकार्ड
इंग्लैंड पहला टेस्ट 211 और दूसरा टेस्ट 57 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले रखा है और अब वह तीसरा मैच भी जीतते ही सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लेगा।
श्रीलंका को अभी जीत के लिए 274 रन और बनाने हैं जबकि उसके छह विकेट ही शेष हैं। दिमुथ करुणारत्ने ने 23, दानुष्का गुणातिल्का ने छह रन बनाए जबकि धनंजय डि सिल्वा खाता खोले बिना आउट हो गए।
स्टंप्स के समय कुसल मेंडिस 15 और लक्षण संदाकन एक रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पार में अब तक मोइन अली दो और जैक लीच तथा बेन स्टोक्स एक-एक विकेट ले चुके हैं।
इससे पहले, मेहमान इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर तीन रन से आगे खेलते हुए 230 रन का स्कोर बनाया और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य रखा।
इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जोस बटलर ने 64, बेन स्टोक्स ने 42, बेन फोक्स ने नाबाद 36, आदिल राशिद ने 24, मोइन अली ने 22 और जॉनी बेयरस्टो ने 15 रनों का योगदान दिया।
श्रीलंका के लिए दिलरुवान परेरा ने पांच, मलिंदा पुष्पकुमारा ने तीन और लक्षण संकादन ने दो विकेट अपने नाम किए। Read More...
Related Cricket News for England tour of sri lanka 2018 - Tesst
तीसरा टेस्ट, पहला दिन: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (रिपोर्ट)
2nd Test: England need 3 wickets to win test and series against Sri Lanka
कैंडी टेस्ट : परेरा, पुष्पाकुमारा ने इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोका
England beat Sri Lanka by 30 runs in one-off T20
रिपोर्ट : श्रीलंका ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार पांचवें वनडे में इंग्लैंड को 219 रनों से हराया
5th ODI: Sri Lanka beat England by 219 runs (DLS/Method)
रिपोर्ट : श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने चौथा वनडे जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
England beat Sri Lanka by 18 runs 4th ODI (D/L Method)
England beat Sri Lanka by 7 wickets in rain affected 3rd ODI in Kandy
England beat Sri Lanka by 31 runs in second ODI (DLS Method)
Schedule: England Tour of Sri Lanka 2018
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 23 hours ago