Advertisement
Fans cheer virat kohli: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: 'विराट कोहली ज़िंदाबाद', कराची स्टेडियम के बाहर फैन ने बना दिया माहौल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली की लोकप्रियता जितनी अपने देश में है उतनी ही विदेश में भी है। फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं इसका एक और उदाहरण पाकिस्तान से सामने आया है जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच के बाद स्टेडियम के बाहर कोहली के नाम के नारे लगाए गए।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल खेला गया जिसे कीवी टीम ने आसानी से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच के बाद कराची के नेशनल स्टेडियम के बाहर से एक वीडियो सामने आया जहां एक फैन 'विराट कोहली जिंदाबाद' के नारे लगाता हुआ दिखाई दिया। स्टेडियम के बाहर कई फैंस एक रिपोर्टर से बात कर रहे थे, उनमें से कुछ कोहली का नाम आने पर उत्साहित हो गए। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Fans cheer virat kohli - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement