Fans mobbed surya selfie: Cricket News & Match Updates
VIDEO: SKY के साथ सेल्फी लेने के लिए ग्राउंड में घुस आए फैंस, सिक्योरिटी से भी नहीं संभले फैंस
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भी उन्हें देखने के लिए फैंस दूर-दूर से चलकर पहुंचे और उनके साथ सेल्फी ली। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो बुची बाबू टूर्नामेंट में बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे होते हैं तभी फैंस सेल्फी के लिए उन्हें घेर लेते हैं।
मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी दिए। वीडियो में वो फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई तो दिए लेकिन उन्होंने उत्साही फैंस से ये भी कहा कि वो मैच के बाद उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाएंगे। हालांकि, फैंस लगातार उनके पीछे पड़े रहे और उन्होंने सूर्यकुमार को अपनी तस्वीरों और जर्सी पर ऑटोग्राफ देने के लिए मजबूर कर दिया। Read More...
Related Cricket News for Fans mobbed surya selfie - Tesst
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago