Fastest 50 sixes
क्या अफरीदी का रिकॉर्ड टूटेगा? यशस्वी बस 11 सिक्स दूर यह करन से, इंग्लैंड सीरीज में हो सकता है यह धमाका
Yashasvi Jaiswal Fastest 50 Sixes In Test Record: 20 जून से शुरु हो रही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) एक खास रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में छक्कों की बारिश कर चुके इस युवा बल्लेबाज़ पर इस बार भी सबकी निगाहें रहेंगी। विराट और रोहित के बाद अब जिम्मेदारी यशस्वी जैसे खिलाड़ियों पर आ गई है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार उनके निशाने पर है एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ कर बह शाहिद अफरीदी(Shahid Afridi) को पीछे छोड़ सबसे तेज़ ये कारनामा करने वाले बल्लेबाज़ बन सकते हैं।
अफरीदी को पछाड़ने का सुनहरा मौका
यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 36 पारियों में 39 छक्के जड़े हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरु हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 11 छक्के और लगा देते हैं, तो उनके 50 छक्के पूरे हो जाएंगे। खास बात ये है कि उनके पास अभी भी अफरीदी को पीछे छोड़ने के लिए 9 पारियां बाकी हैं। अफरीदी ने 46 पारियों में 50 छक्के लगाए थे।
Related Cricket News on Fastest 50 sixes
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18