Finn allen: Cricket News & Match Updates
गोली से भी तेज थी गेंद, स्टंप से टकराई फिर भी नहीं गिरी बेल्स; VIDEO देखकर रह जाओगे दंग
NZ vs SL 1st ODI: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला Eden Park में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 274 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। फिन एलन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। इसी बीच एक ऐसी घटना घटी जिस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है। दरअसल, फिन की इनिंग के दौरान एक आग उगलती गेंद सीधा स्टंप से टकराई लेकिन इसके बावजूद कीवी बल्लेबाज़ आउट नहीं हुआ क्योंकि यहां बेल्स स्टंप से नीचे नहीं गिरे।
फिन एलन को यह जीवनदान न्यूजीलैंड की पारी के तीसरे ओवर में मिला। श्रीलंका के लिए कसून रजिथा गेंदबाज़ी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद रजिथा ने ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर की। यहां एलन डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन गेंद लहराई ओर उन्होंने चकमा देते हुए सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी। एक समय ऐसा लगा मानो एलन का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन जब ध्यान दिया गया तब पता चला कि गेंद स्टंप से तो टकराई लेकिन यहां बेल्स नीचे नहीं गिरे। यही कारण है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। Read More...