For bangladesh
पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत:राहुल द्रविड़
नई दिल्ली, 19 नवंबर | पूर्व भारतीय कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख राहुल द्रविड़ ने कहा है कि एक ओर जहां पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों को स्टेडियम की ओर आकर्षित करेगी तो वहीं स्टेडियम के अंदर दर्शकों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत है।
द्रविड़ ने द इकॉनोमिक टाइम्स से कहा, "यह न केवल टेस्ट क्रिकेट को पूर्नजीवित करने का हल है, लेकिन यह उन चीजों में से एक है, जिसे हमें करने की जरूरत है। अगर हम केवल ओस को नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं तो भारत में दिन-रात टेस्ट वार्षिक कार्यक्रम बन सकता है। जब गेंद गिला होगा और गेंदबाजी मुश्किल हो जाएगी क्योंकि गेंद स्विंग नहीं होगी।"
द्रविड़ ने कहा कि इसके अलावा भी कई अन्य चीजें है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि दर्शकों को स्टेडियम की ओर आकर्षित किया जा सके।
उन्होंने कहा, "टॉयलेट, सीट और कार पार्किं ग, ऐसी बेसिक चीजें है, जिसपर कि ध्यान देने की जरूरत है।"
पूर्व कप्तान का कहना है कि बेहतरीन टीवी आने की वजह से लोग मैच देखने के लिए मैदान में नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह सुविधा नहीं थी और लोगों को मैदान में आना पड़ता था।
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "जब हम कहते हैं कि 2001 में ईडन गार्डन्स में 100000 लोग थे, तो हम इसे याद नहीं कर रहे हैं। उस समय, कोई एचडी टेलीविजन नहीं था जो आपको घर पर बेहतर अनुभव की गारंटी दे सकता था, मोबाइल पर कोई क्रिकेट नहीं था। और यदि आप देखना चाहते थे तो आपको मैदान में आना पड़ता था।"
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट कैलेंडर होता है और इसलिए वहां पर दर्शक टेस्ट मैच देखने आते हैं।
द्रविड़ ने बॉक्सिंग डे और लॉर्डस टेस्ट का उदाहरण देते हुए आगे कहा, "इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट अच्छी स्थिति में है। लेकिन वहां ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास टेस्ट क्रिकेट कैलेंडर है और हमारे पास नहीं है।"
द्रविड़ ने कहा, "लोग दिसंबर में बॉक्सिंग डे टेस्ट और एक साल पहले ही जुलाई में लॉर्डस टेस्ट की योजना बना सकते हैं। हमें भारतीय क्रिकेट में ऐसा करने की जरूरत है। इसके अलावा, हमें स्टेडियम में बेहतर सुविधाओं की जरूरत है।"
Related Cricket News on For bangladesh
-
रिवर्स स्विंग के लिए हाथ से हुई है पिंक बॉल की सिलाई', जानिए कैसी है !
नई दिल्ली, 19 नवंबर | कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहली बार भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिन-रात ...
-
किस बल्लेबाज ने पिंक बॉल/डे- नाइट टेस्ट का पहला तिहरा शतक जमाया है, जानिए !
19 नवंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल से भारत में पहली बार डे- नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गॉर्डन पर डे-नाइट टेस्ट मैच का अंदाज भारतीय सरजमीं पर दिखेगा। क्यों खेला ...
-
Day-night Tests: जानिए अबतक के रिकॉर्ड और क्यों खेला जाता है पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच, पूरी…
19 नवंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल से भारत में पहली बार डे- नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गॉर्डन पर डे-नाइट टेस्ट मैच का अंदाज भारतीय सरजमीं पर दिखेगा। क्यों खेला ...
-
डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए कोलकाता के ईडन गॉर्डन की पिच तैयार, जानिए पूरी डिटेल्स!
कोलकाता, 17 नवंबर| कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम के क्यूरेटर सुजन मुखर्जी का मानना है कि यह मैदान भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए ...
-
मोहम्मद शमी पिछले 2 साल में दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
17 नवंबर,नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह दूसरी पारी में बेस्ट भारत के बेस्ट गेंदबाज हैं। दूसरी पारी में बांग्लादेश 213 रन पर सिमट गई,जिसमें शमी ...
-
डेल स्टेन ने टीम इंडिया के इस गेंदबाज को बताया मौजूदा समय में वर्ल्ड का बेस्ट तेज गेंदबाज
17 नवंबर,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी औऱ 130 रनों से हराया। भारत की इस महाजीत में बल्ले से हीरो रहे मयंक अग्रवाल, वहीं ...
-
पहलेे टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को हराया तो वहीं दूसरी ओर इमरजिंग कप में बांग्लादेश ने भारत को…
सावर (बांग्लादेश), 16 नवंबर| बांग्लादेश की सीनियर टीम भले ही भारत से पहले टेस्ट मैच में हार गई हो, लेकिन बांग्लादेश की युवा टीम ने शनिवार को इमरजिंग कप के ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ...
-
हार के बाद बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो बोले,हमें बल्लेबाजी कर पाने वाले तीसरे सीमर की जरूरत
इंदौर, 16 नवंबर | भारत के हाथों पहले टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो ने टीम की पूरी सरंचना में सुधार करने पर जोर दिया ...
-
बांग्लादेश को शिकस्त देकर भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर बरकरार, लगातार 6 टेस्ट मैच जीतकर किया…
इंदौर, 16 नवंबर (आईएएनएस)| भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से करारी शिकस्त ...
-
पहला टेस्ट: भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया, बल्लेबाजों और गेंदबाजों के कमाल…
16 नवंबर। इंदौर टेस्ट मैच भारत की टीम तीसरे दिन जीतने में सफल रही। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में केवल 213 रन ही बना सकी। भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 130 रन से ...
-
मुश्फिकुर रहीम ने अर्धशतक जमाकर दिखाया संघर्ष, भारत को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार !
इंदौर, 16 नवंबर| भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक बांग्लादेश के छह विकेट गिरा दिए हैं। भारत ...
-
Day 3: Lunch Break -दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की हालत खराब, 4 विकेट गिरे, भारत 283 रन…
16 नवंबर। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को लंच तक बांग्लादेश केचार विकेट गिरा दिए हैं। बांग्लादेश ने अपनी ...
-
मयंक अग्रवाल दोहरे शतक के बाद बोले,मैंने जेहन से नाकामी का डर निकाल दिया था
इंदौर, 15 नवंबर | बांग्लादेश के खिलाफ यहां पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अपने करियर मे असफलता के बारे में सोचना ...
-
IND vs BAN: मयंक अग्रवाल ने जड़ा दूसरा दोहरा शतक, टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में बना मजबूत…
इंदौर, 15 नवंबर | मयंक अग्रवाल (243) के करियर के दूसरे दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे (86) की उम्दा अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के होल्कर स्टेडियम में जारी पहले ...