From harbhajan singh
आईपीएल में हरभजन सिंह की गेंदबाजी से खुश हुए ब्रेट ली, दिल खोलकर की तारीफ
विशाखापट्नम, 11 मई | आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि हरभजन सिंह अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद बहुत आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।
हरभजन 38 वर्ष की उम्र में भी दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में भी दमदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड आठवें फाइनल में पहुंचाया।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार रात क्वालीफायर-2 में हरभजन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। दिल्ली की टीम पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना पाई थी।
स्टार स्पोर्ट्स के डगआउट एक्सपर्ट ली ने कहा, "वह जानते है किस बल्लेबाज को कैसे गेंदबाजी करनी है। उनकी गेंदबाजी शानदार रही, मुझे उनकी गेंदबाजी बहुत पसंद आई है। यह दर्शाता है कि उनका गेंद पर बहुत अच्छा नियंत्रण है। वह आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।"
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज हरभजन ने दिल्ली के शिखर धवन (18) और शेरफान रदरफोर्ड (10) का अहम विकेट लिया।
किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने कहा, "दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी गेंदबाजी दर्शाती है कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं। वह दोनों हाथों के बल्लेबाजों को पगबाधा आउट कर सकते हैं।" हेसन भी स्टार स्पोर्ट्स के डगआउट में एक्सपर्ट की भूमिका निभाते हैं।
Related Cricket News on From harbhajan singh
-
गौतम गंभीर के समर्थन में उतरा ये दिग्गज क्रिकेटर,कहा वह किसी महिला के लिए अपशब्द नहीं बोल सकते
नई दिल्ली, 10 मई (CRICKETNMORE)| भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनके पूर्व क्रिकेटर साथी और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर कभी किसी महिला ...
-
IPL 2019: कोहली, डी विलियर्स का विकेट लेने पर हरभजन सिंह ने जाहिर की खुशी,कही ये बात
चेन्नई, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जीत के हीरो रहे चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा ...
-
हरभजन सिंह का बयान, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने चाहिए भारत को
19 फरवरी। पुलवामा में आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने से पूरे भारत में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश है। हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की अपील कर रहा है। वहीं दूसरी ...
-
हरभजन सिंह बने पंजाब सरकार की खास मुहिम का हिस्सा,जानकार आपको होगी खुशी
चंडीगढ़, 4 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोमवार को पंजाब सरकार की मुहिम 'तंदुरुस्त पंजाब मिशन' को प्रमोट करने के लिए खुद पहल की। राज्य सरकार के खेल ...
-
5वें वनडे में हार्दिक पांड्या की पारी देखकर हरभजन सिंह को आखिर में कहनी ही पड़ी ऐसी बात
3 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में हार्दिक पांड्या ने गजब की बल्लेबाजी की और 22 गेंद पर 45 रन बनाए जिसके कारण भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन बना पाने में सफल रही। ...
-
हरभजन सिंह पर भड़के फारूख इंजीनियर,अश्विन की आलोचना पर लगाई जमकर फटकार
10 जनवरी,(CRICKETNMORE)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की आलोचना करने पर हरभजन सिंह को जमकर फटकार लगाई है। हरभजन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था ...
-
एंड्रयू साइमंड्स के द्वारा झुठी खबर फैलाने पर भज्जी भड़के, ट्विटर पर ऐसा कहकर लगाई क्लास
16 दिसंबर। एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह का मंकी गेट विवाद एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। हुआ ये कि एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में एंड्रयू साइमंड्स ने कहा कि जब वो मुझसे माफी मांग ...
-
भविष्य में भारत के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे कुलदीप : हरभजन
कोलकाता, 19 अक्टूबर - भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह का कहना है कि भविष्य में चाइनामैन कुलदीप यादव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे। हरभजन ने कहा, "कुलदीप ने पहले दिन ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago