Gary kirsten: Cricket News & Match Updates
IPL 2022 : अहमदाबाद के कोच गैरी कर्स्टन को लगता है पंड्या में है कप्तानी वाले गुण
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी में मेंटर-कम-बैटिंग कोच के रूप में काम कर रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व मुख्य कोच गैरी कर्स्टन का मानना है कि टीम का नेतृत्व करने के लिए हार्दिक पांड्या पूरी तरह से तैयार हैं। शुक्रवार को अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने पंड्या को 15 करोड़ रुपये में अनुबंधित के बाद कप्तान के रूप में घोषित किया। उनके अलावा, सीवीसी कैपिटल्स के स्वामित्व वाली टीम ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान और अनकैप्ड भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को क्रमश: 15 करोड़ रुपये और चार करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है। इसका मतलब है कि अहमदाबाद की टीम 52 करोड़ रुपये के लक्ष्य के साथ मेगा आईपीएल नीलामी में प्रवेश करेगी।
कर्स्टन ने स्टार स्पोर्ट्स पर 'आईपीएल के शो में कहा, "मैं एक युवा और नए कप्तान के रूप में हार्दिक के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि वह वास्तव में आने और योजना बनाने और यह दिखाने के लिए प्रेरित होंगे कि वह एक कप्तान के रूप में खेल के इस स्तर पर क्या करने में सक्षम है। वह एक महान खिलाड़ी हैं।" Read More...