Gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
रिटायरमेंट लेने की वजह का गौतम गंभीर ने किया खुलासा, इस कारण आखिर में लेना पड़ा संन्यास
11 दिसंबर। क्रिकेट जगत से संन्यास ले चुके भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गौतम गंभीर ने अपने संन्यास के पीछे का कारण राष्ट्रीय टीम में जगह न मिल पाना बताया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' के साथ एक साक्षात्कार में गंभीर ने कहा कि जब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह ही नहीं मिलनी, तो रन बनाते रहने और खेलते रहने का कोई तुक नहीं बनता।
गंभीर ने दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेला। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी टेस्ट मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा उनका आखिरी वनडे मैच 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ था। 2016 के बाद से उन्हें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं देखा गया। हालांकि, कहीं न कहीं उन्हें टीम में बुलावे की उम्मीद थी लेकिन अब इस उम्मीद के खत्म होने के साथ ही उन्होंने क्रिकेट जगत को भी अलविदा कह दिया।
उन्होंने कहा, "काश मैं 27 का होता लेकिन अब मैं 37 का हूं और अब मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं रह गया है। जब आपके रन आपको आगे नहीं ले जा पाते हैं, तो उन रनों को स्कोर करते रहने का कोई तुक नहीं बनता। बेहतर होगा कि कोई युवा खिलाड़ी आगे आए और रन बनाकर भारतीय टीम में खेलने का सपना पूरा करे।"
गंभीर ने कहा, "मैंने हमेशा सोचा था कि मैं रन स्कोर करूंगा, तो कभी न कभी राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलेगा। जब मुझे लगा कि मेरा यह प्रयास मुझे आगे नहीं ले जा पा रहा और मुझे राष्ट्रीय टीम में स्थान नहीं मिल पा रहा है, तो इसे प्रयास को जारी रखने का कोई फायदा नहीं।"
Related Cricket News for Gautam gambhir - Tesst
रणजी ट्रॉफी : गंभीर का विदाई शतक, दिल्ली और आंध्र मैच ड्रॉ
Gautam Gambhir's retirement draws curtains on glorious career
गंभीर ने धोनी की कप्तानी को लेकर किया खुलासा, उनकी कप्तानी में लिया गया यह फैसला था अफसोसजनक
अपने आखिरी मैच में महान गंभीर ने शतक जड़ फैन्स को दिया यादगार तोहफा, खेली इतने रनों की तूफानी पारी
महान गंभीर के आखिरी मैच के दौरान पैरों में जा गिरा फैन, लाइव मैच में इमोशनल होकर साथ में ली सेल्फी
करियर के आखिरी मैच में गौतम गंभीर ने किया कमाल, आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में खेली यादगार पारी
Gautam Gambhir retires from all forms of cricket
IPL 2019: Delhi Daredevils pin hopes on young guns; release Gautam Gambhir, Mohammed Shami
Gautam Gambhir slams cricket administrators after Mohammad Azharuddin rings Eden Gardens' bell
Gautam Gambhir steps down as Delhi Ranji skipper
Will retire when no more emotions are involved, says Gautam Gambhir
Shreyas replaces Gambhir as Delhi Daredevils captain
Breaking News: Gambhir quits Delhi captaincy; Shreyas named new captain
A good captain one must lead by example says Gambhir
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16