Gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
‘जब तक परफॉर्म कर रहे हैं…’ गंभीर ने कोहली-रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी, विराट कोहली और रोहित शर्मा, हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अपने प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। हालांकि, भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने इन दोनों बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक ये खिलाड़ी परफॉर्म कर रहे हैं, उन्हें भारतीय टीम में बने रहना चाहिए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में विराट कोहली ने जहां पर्थ में एक शानदार शतक जमाया, वहीं बाकी पारी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। कुल मिलाकर, वह 90 रन बना पाए, जो उनके स्तर के हिसाब से कम है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा। उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए। इस पर भारतीय क्रिकेट में काफी चर्चा हो रही है कि क्या इन दोनों का भविष्य टीम में सुरक्षित है या नहीं। Read More...