Ghulam fatima
खड़ी रह गई श्रीलंकाई बैटर, फातिमा ने शेन वॉर्न की तरह गेंद घुमाकर कर दिया बोल्ड ; देखें VIDEO
श्रीलंका और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला साउथएंड क्लब क्रिकेट स्टेडियम कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम पाकिस्तान की फिरकी गेंदबाज़ गुलाम फातिमा के आगे घुटने टेकती नज़र आई है। इसी बीच फातिमा ने एक ऐसी गेंद भी डिलीवर की जिसे लंकाई बैटर बिल्कुल भी समझ नहीं सकी और पुतले की तरह बॉल को विकेट से टकराती देखती रह गई।
पहले वनडे मैच में गुलाम फातिमा ने श्रीलंका के चार खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और अपने कोटे के 10 ओवरों में महज़ 21 रन ही खर्च किए। फातिमा की गेंदबाज़ी काफी शानदार थी जिस वज़ह से उनके दो ओवर में तो श्रीलंकाई टीम एक रन भी नहीं बना सकी। इसी बीच फातिमा ने ओशादी राणासिंघे का भी विकेट चटकाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Cricket News on Ghulam fatima
-
VIDEO : पाकिस्तानी लड़की ने कुछ ऐसे घुमाई गेंद, फैंस को आ गई शेन वॉर्न की याद
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां अक्सर हमें कई तरह के कारनामे देखने को मिलते हैं। कई बार बॉलर ऐसी गेंद डाल देते हैं जिसे देखकर हमारी आंखें खुल जाती हैं। अब कुछ ऐसा ही पाकिस्तान ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago