श्रीलंका और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला साउथएंड क्लब क्रिकेट स्टेडियम कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम पाकिस्तान की फिरकी गेंदबाज़ गुलाम फातिमा के आगे घुटने टेकती नज़र आई है। इसी बीच फातिमा ने एक ऐसी गेंद भी डिलीवर की जिसे लंकाई बैटर बिल्कुल भी समझ नहीं सकी और पुतले की तरह बॉल को विकेट से टकराती देखती रह गई।
पहले वनडे मैच में गुलाम फातिमा ने श्रीलंका के चार खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और अपने कोटे के 10 ओवरों में महज़ 21 रन ही खर्च किए। फातिमा की गेंदबाज़ी काफी शानदार थी जिस वज़ह से उनके दो ओवर में तो श्रीलंकाई टीम एक रन भी नहीं बना सकी। इसी बीच फातिमा ने ओशादी राणासिंघे का भी विकेट चटकाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल ये घटना लंकाई पारी के 31वें ओवर की है। मेहमान टीम अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी और मैदान पर ओशिदा और कविषा बल्लेबाज़ी कर रही थी। दोनों ही बैटर नए क्रीज पर आए थे। ओशिदा अपनी पारी की पहली ही गेंद खेल रही थी जिसे फातिमा ने आखिरी गेंद भी बना दिया।
What a ball from Ghulam Fatima in the first ODI against Sri Lanka. pic.twitter.com/BXvPOSFPqv
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 1, 2022