Glenn phillips: Cricket News & Match Updates
WATCH: होल्डर ने लास्ट बॉल पर दो बार छोड़ा फिलिप्स का कैच, हार के बाद ज़मीन पर लोट गए आंद्रे रसेल
मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2025 के 17वें ग्रुप-स्टेज मैच में रोमांचक की सारी हदें पार हो गईं। वाशिंगटन फ्रीडम ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 214 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके शानदार जीत हासिल की। जीत के लिए अंतिम ओवर में वाशिंगटन फ्रीडम को सात रनों की जरूरत थी। हालांकि, नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने ओवर की शुरुआत खराब की, अपनी पहली ही गेंद पर बाउंड्री दे दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की।
ओवर की पहली गेंद पर चौका देने के बाद रसेल ने ओबस पिएनार को लगातार तीन डॉट बॉल फेंकी। हालांकि, बल्लेबाज ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया, जिससे समीकरण अंतिम गेंद पर एक रन पर आ गया, जिसमें ग्लेन फिलिप्स स्ट्राइक पर वापस आ गए। रसेल ने आखिरी गेंद फुलटॉस डाली जिस पर फिलिप्स ने मिडऑन पर खड़े जेसन होल्डर के हाथों में गेंद मार दी लेकिन होल्डर ने एक बार नहीं बल्कि दो बार के अटेम्प्ट में भी इस कैच को ड्रॉप कर दिया। Read More...