Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gulbadin naib

मिचेल मार्श हुए आईपीएल से बाहर, DC ने इस खतरनाक ऑलराउंडर को किया शामिल
Image Source: Google

मिचेल मार्श हुए आईपीएल से बाहर, DC ने इस खतरनाक ऑलराउंडर को किया शामिल

By Shubham Yadav April 25, 2024 • 20:50 PM View: 2407

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ऑलराउंडर मिचेल मार्श आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दिल्ली ने अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नायब को आईपीएल 2024 के शेष मैचों के लिए घायल मिशेल मार्श के स्थान पर टीम में शामिल किया है।

गुलबदीन मध्यम गति के गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 82 वनडे और 62 टी-20 मैच खेले हैं और अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की है। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में उन्हें अपने खेमे में शामिल किया है। ये पहली बार है जब उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए चुना गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर नायब को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो वो अपनी छाप छोड़ने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

Related Cricket News on Gulbadin naib