हांगकांग सिक्सेस: गुलबदीन नायब की कप्तानी में अफगानिस्तान टीम घोषित (हांगकांग सिक्सेस: गुलबदीन नायब की कप्तानी में अफगानिस्तान टीम घोषित )
अफगानिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए गुलबदीन नायब की कप्तानी में सात सदस्यों की एक अनुभवी टीम का ऐलान किया है। यह टीम 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक टिन क्वॉन्ग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
गुलबदीन नायब की वाली टीम में फरमानुल्लाह सफी, इमरान मीर, अब्दुल रहमान, करीम जन्नत, नांगेयालिया खारोटे और सेदिकुल्लाह पाचा को जगह मिली है।
अफगानिस्तान को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका और ओमान के साथ रखा गया है। सिक्स-ए-साइड फॉर्मेट में खेले जाने वाले मैचों में, टीमों को बॉल और फील्ड में डिसिप्लिन बनाए रखते हुए स्कोरिंग के मौके बनाने होंगे।