Gt players news: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Q1 मैच से पहले सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने नदी में लगाई डुबकी, फैन ने रिकॉर्ड किया मज़ेदार वीडियो
धर्मशाला में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज (26 मई) आईपीएल 2026 का हाई-वोल्टेज क्वालिफायर 1 मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले गुजरात के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुजरात के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा क्रिकेट के मैदान से दूर एक ताज़गी भरे ब्रेक का मज़ा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक फ़ैन द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, GT के ये दोनों तेज़ गेंदबाज़ धर्मशाला के पास एक नदी में डुबकी लगाते हुए दिखे। ये वायरल नज़ारा गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ़ के लिए धर्मशाला पहुंचने के कुछ ही समय बाद सामने आया। ये पहाड़ी शहर अपने शानदार नज़ारों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है, इसलिए कई आईपीएल खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन से मिले ब्रेक के दौरान इस इलाके को घूमने-फिरने में समय बिता रहे हैं। Read More...
Related Cricket News for Gt players news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54