Gurnoor brar odi debut: Cricket News & Match Updates
W,W,W: वनडे डेब्यू मैच में छा गए 6 फीट 5 इंच लंबे Gurnoor Brar, बेहद खास रिकॉर्ड लिस्ट का बने हिस्सा
Gurnoor Brar Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs AFG 1st ODI) बीते शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम (Team India) की तरफ से एक 6 फीट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को अपना डेब्यू करने मौका मिला। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुरनूर ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अफगानिस्तान के तीन विकेट झटके। इसी के साथ अब वो एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 26 साल के गुरनूर ने अफगानिस्तान के सामने 4.5 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 27 रन देकर उनके तीन विकेट निकाले। यहां उन्होंने इब्राहिम जादरान (04 गेंदों पर 01 रन), राशिद खान (13 गेंदों पर 09 रन) और जिया उर रहमान (08 गेंदों पर 04 रन) का विकेट चटकाया। Read More...
Related Cricket News for Gurnoor brar odi debut - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago