Gurnoor Brar Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs AFG 1st ODI) बीते शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम (Team India) की तरफ से एक 6 फीट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को अपना डेब्यू करने मौका मिला। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुरनूर ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अफगानिस्तान के तीन विकेट झटके। इसी के साथ अब वो एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 26 साल के गुरनूर ने अफगानिस्तान के सामने 4.5 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 27 रन देकर उनके तीन विकेट निकाले। यहां उन्होंने इब्राहिम जादरान (04 गेंदों पर 01 रन), राशिद खान (13 गेंदों पर 09 रन) और जिया उर रहमान (08 गेंदों पर 04 रन) का विकेट चटकाया।
खास बात ये है कि गुरनूर द्वारा अपने वनडे डेब्यू में डाला गया ये स्पेल किसी भी भारतीय द्वारा अपने ODI डेब्यू में डाला गया चौथा बेस्ट स्पेल है। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुब्रतो बनर्जी को पछाड़कर ये ये कारनामा किया है। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2021 में अपना वनडे डेब्यू किया और इंग्लैंड को 54 रन देकर उनके 4 विकेट चटकाए।