Hardik pandya ipl: Cricket News & Match Updates
VIDEO: शादी की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या ने दिया सरप्राइज़, KKR के खिलाफ मैच से पहले गर्लफ्रेंड के साथ कोलकाता में हुए लैंड
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या अब मैदान पर वापसी करने के काफी करीब हैं। पिछले दो मैचों से चोट की वजह से बाहर चल रहे हार्दिक कोलकाता पहुंच चुके हैं, जहां मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला खेलना है। खास बात ये रही कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।
हार्दिक पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वो 22 मई को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा सकते हैं ऐसे में उन्हें कोलकाता में देखकर फैंस थोडे़ से हैरान नजर आए। गौरतलब है कि हार्दिक पीठ में खिंचाव यानी बैक स्पाज्म की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते वो टीम के पिछले दो मैच नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी में पहले सूर्यकुमार यादव और फिर जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी संभाली। हालांकि अब हार्दिक की वापसी से मुंबई इंडियंस को बड़ी राहत मिली है। जब कोलकाता पहुंचने पर हार्दिक से उनकी फिटनेस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया, “शानदार।” Read More...
Related Cricket News for Hardik pandya ipl - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago