Hardik pandya vaibhav sooryavanshi viral video
मैच से पहले चेक किया बैट और मैच के बाद दिल खोलकर दी शाबाशी, क्या आपने देखे Hardik और Vaibhav के ये Viral Video?
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बेखौफ अंदाज़ में चौके-छक्के ठोकते हैं। उन्होंने बीते मंगलवार, 07 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 13वें मुकाबले में भी अपने अटैकिंग बैटिंग स्टाइल से दुनिया को मनोरंजित किया और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों की सुताई करके महज़ 14 गेंदों पर 1 चौके और 5 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। खास बात ये है कि उनकी बेखौफ बैटिंग से मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी काफी प्रभावित हुए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि सोशल मीडिया पर हार्दिक और वैभव के दो बेहद ही दिल छूने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो गुवाहाटी में मुंबई और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले से पहले का है जिसमें एमआई के कैप्टन हार्दिक पांड्या गेम के शुरू होने से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बातचीत करते हुए और उनका बैट देखते नज़र आए हैं। इस वीडियो को देखकर ये लग रहा है कि हार्दिक को वैभव का बैट काफी पसंद आया है।