Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
BCCI का बड़ा फैसला, करण जौहर चैट शो मामले में केएल राहुल-पांड्या को दी गई सजा, जानिए क्या है ?
नई दिल्ली, 20 अप्रैल| टीवी चैट शो (कॉफी विद करण) पर विवादस्पद बयान देने के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को ड्यूटी पर शहीद हुए अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों की विधवाओं को एक-एक लाख रुपये जुर्माने के रूप में देने का आदेश दिया है।
लोकपाल ने जुर्माने की इस राशि के अलावा उन्हें ब्लाइंड क्रिकेट के प्रचार के लिए बनाए गए फंड में भी 10-10 लाख रुपये देने का आदेश दिया है।
आईएएनएस के पास मौजूद रिपोर्ट मे लोकपाल ने यह भी कहा है कि यदि दोनों खिलाड़ी आदेश जारी होने के चार सप्ताह के अंदर ऐसा करने में विफल रहते हैं तो बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस में से यह राशि काट सकता है।
लोकपाल ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया दौरे से वापस भेज दिया गया था और इससे वे पहले ही लगभग 30 लाख रुपये कमाने से चूक गए थे। लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि क्रिकेटर देश में रोल मॉडल हैं और उनका व्यवहार उन्हें मिले दर्जे के अनुरूप आदर्श होना चाहिए।
लोकपाल ने यह भी माना कि क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी थी और अपने खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं जताई थी, इसलिए अब इस फिर से इस बात की विशिष्ट जांच शुरू करना अनावश्यक हो जाता है कि खिलाड़ियों द्वारा चैट शो के दौरान की गई टिप्पणियां क्या नियम 41 (1) (सी) के तहत अनुशासनहीनता या नियमों का उल्लंघन है।
स्पष्ट है कि राहुल और हार्दिक पर जुर्माना लगने के बाद यह मामला यहीं खत्म हो जाता है अब दोनों क्रिकेटर बढ़े हुए मनोबल के साथ पूरे जोश से विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड जाने के की तैयारी कर सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Hardik pandya - Tesst
BCCI ombudsman fines Hardik Pandya,KL Rahul for Koffee fiasco
IPL 2019: Dhawan and Pandya's bromance on display at Kotla
इस कारण मेरा भाई हार्दिक पांड्या लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर पा रहा है, क्रुणाल पांड्या ने खोला राज
हार्दिक ने कहा धोनी के कमरे में जाकर पूछा कैसा लगा मेरा हेलीकॉप्टर शॉट, धोनी का आया मजेदार जबाव
Hardik's work ethics are second to none,says Krunal Pandya
MS Dhoni liked my version of helicopter shot,says Hardik Pandya
World Cup squad out, Pandya and Rahul await Jain's clearance
Let's make this year count: Hardik Pandya tells KL Rahul
हार्दिक पांड्या बोले,बीसीसीआई द्वारा लगाए गए बैन से हुआ ये फायदा
Time away from game is helping me now: Hardik Pandya
BCCI के लोकपाल डीके जैन से मिले हार्दिक पांड्या, केएल राहुल इस दिन करेंगे मुलाकात
Hardik Pandya deposes before Jain; KL Rahul to meet on Wednesday
आईपीएल में हार्दिक पांड्या के धमाकेदार परफॉर्मेंस से खुश हुए चयनकर्ता, आखिर में कह दी ऐसी बात
India selectors happy to see Hardik Pandya hit form before World Cup
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54