Harmanpreet kaur catch: Cricket News & Match Updates
VIDEO: हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा एलिस पेरी का दिल, डाइव लगाते हुए पकड़ा गज़ब का कैच
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार, 15 फरवरी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18 ओवर में सिर्फ 133 रनों पर सिमट गई। इस मैच में ना सिर्फ भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला बल्कि फील्डर्स ने भी अपनी फील्डिंग से मेला लूट लिया और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तो एक ऐसा कैच पकड़ा जिसकी सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफ हो रही है।
ये कैच किसी और का नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज एलिस पेरी का था जो अच्छे से सेट होकर बल्लेबाजी कर रही थीं लेकिन अरुंधति रेड्डी की गेंद पर हवाई शॉट लगाने के चक्कर में वो हरमनप्रीत कौर के हाथों लपकी गईं। हालांकि, ये कैच इतना भी आसान नहीं था। मिड ऑफ पर खड़ी हरमन को काफी भागना पड़ा और उन्होंने आखिरकार डाइव लगाकर इस शानदार कैच को पूरा किया। उनके इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Harmanpreet kaur catch - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago