Harmanpreet kaur chennai school: Cricket News & Match Updates
VIDEO: चेन्नई के स्कूल में हुआ हरमनप्रीत का धमाकेदार स्वागत, ढोल नगाड़ों से गूंज उठा शहर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जितवाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर की लोकप्रियता में भी काफी बढ़ौतरी देखने को मिली है और बच्चे से लेकर बूढ़ों तक की ज़ुबान पर उनका नाम है। इसी कड़ी में चेन्नई के वेलाम्मल नेक्सस स्कूल में हरमनप्रीत कौर को आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस उपलब्धि के साथ हरमनप्रीत कौर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा और वो कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों की सूची में शामिल हो गईं, जिन्होंने भारत को वर्ल्ड कप का ताज पहनाया है। Read More...
Related Cricket News for Harmanpreet kaur chennai school - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago