Harshit rana: Cricket News & Match Updates
'संजय मांजरेकर हमेशा मेरी बुराई करते हैं', हर्षित राणा की ट्रोलिंग पर भड़के अश्विन
भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर आर अश्विन ने युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा के सीनियर नेशनल टीम में चयन को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी राय रखी है। कुछ दिन पहले गौतम गंभीर ने भी हर्षित राणा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया था। अब अश्विन ने भी साफ तौर पर कहा है कि किसी भी खिलाड़ी का इस तरह मज़ाक उड़ाना गलत है, खासकर जब बात एक युवा खिलाड़ी की हो।
अश्विन ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर हर्षित के ट्रोल वीडियो देखकर हंसी उड़ाता है, तो उसे एक बार उस खिलाड़ी और उसके परिवार के नजरिए से भी सोचना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब कोई युवा खिलाड़ी टीम में चुना जाता है और उस पर सवाल उठते हैं, तो इससे उसका आत्मविश्वास टूट सकता है। हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। Read More...