Ian bishop news: Cricket News & Match Updates
VIDEO: इयान बिशप ने प्रेजेंटेशन में पेश की मिसाल, नेपाल के कप्तान की तारीफ करते हुए मिलाया हाथ
नेपाल ने सोमवार, 29 सितंबर को शारजाह में वेस्टइंडीज़ को 90 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर इतिहास रच दिया। नेपाल की सीनियर पुरुष टीम ने अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज़ में किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराने का कारनामा करके क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। इस मैच के बाद वेस्टइंडीज़ के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ इयान बिशप ने भी नेपाल की तारीफ में कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
बिशप ने नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल की तारीफ़ करते हुए उन्हें "बेहद अच्छा लीडर" कहा। मैच के बाद प्रेजेंटेशन की मेज़बानी कर रहे बिशप ने कहा, "मैं आमतौर पर ऐसा नहीं करता। लेकिन मुझे पता है कि देश को इसकी ज़रूरत है, टीम को इसकी ज़रूरत है। रोहित, बहुत-बहुत शाबाश। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर, आप एक बेहद अच्छे लीडर हैं।" Read More...