Icc cricket world: Cricket News & Match Updates
World Cup 2023: कॉनवे- रचिन रवींद्र ने जड़े शतक, न्यूज़ीलैंड ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से दी करारी हार
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड ने डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) के शतकों की मदद से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी मात दी। इंग्लैंड की तरफ से जो रुट ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। इस जीत के साथ कीवी टीम ने वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। इस मैच में कीवी टीम की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, केन विलियमसन और टिम साउदी नहीं खेले। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गस एटकिंसन, रीस टॉप्ले, डेविड विली और बेन स्टोक्स नहीं खेले।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 282 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जो रुट के बल्ले से निकले। उन्होंने 86 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 42 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 70 (72) रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। Read More...