Icc men: Cricket News & Match Updates
'मैं कहते-कहते थक गया हूं', वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म पर बोले रविचंद्रन अश्विन
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' में कहा कि वरुण के खिलाफ बल्लेबाजों ने अब आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू कर दिया है। बल्लेबाज वरुण की गेंदों को पढ़ने लगे हैं और ऐसा हर किसी गेंदबाज के साथ होता है। अश्विन ने कहा कि वरुण के लिए जरूरी है कि वह अपनी रणनीति में बदलाव करें। पूर्व भारतीय स्पिनर के अनुसार, वरुण को अच्छी लाइन एंड लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा कि वरुण को अपनी गति में भी बदलाव करना होगा।
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन से खासा निराश नजर आए हैं। अश्विन का कहना है कि वह बार-बार कहकर थक चुके हैं कि वरुण को बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ राउंड-द-विकेट गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए। अश्विन ने कहा कि वरुण के खिलाफ जब बल्लेबाज रन बनाते हैं, तो उनका आत्मविश्वास गिर जाता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
सुपर-8 राउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले में भी वरुण का हाल बेहाल रहा था। उन्होंने 4 ओवर में एक विकेट लेकर 40 रन दिए थे। वरुण की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। पिछले दो मुकाबलों में वरुण ने महज 2 विकेट लेकर 104 रन दिए हैं। कुलदीप यादव के बेंच पर बैठे होने के बावजूद वरुण को लगातार मौके मिल रहे हैं। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि खिताबी मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव वरुण पर अपना अटूट भरोसा कायम रखते हैं या फिर कुलदीप के साथ मैदान पर उतरने का फैसला करते हैं। Read More...
Related Cricket News for Icc men - Tesst
ट्रॉफी उठाने के लिए मुझे कुछ दिल तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी: मिचेल सेंटनर
वरुण की खराब फॉर्म से बुमराह पर अधिक दबाव पड़ेगा: अनिल कुंबले
T20 WC: 'He Is Only One Game Away From Changing The Tide,' Says Santner On Varun's Poor Form
भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
T20 WC: New Zealand Will Be At Their Best Regardless Of Soil Used For Ahmedabad Pitch, Says Doull
टी20 वर्ल्ड कप: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना नया रिकॉर्ड, इतिहास में कभी न हुआ था ऐसा
T20 WC: Kumble Worried Over Varun’s Form, Says It’ll ‘put Extra Pressure On Bumrah’ In Final
T20 WC: 'I Wouldn't Mind Breaking A Few Hearts To Lift The Trophy,' Says Santner Ahead Of Final
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने बुमराह को बताया 'अब तक का सबसे महान तेज गेंदबाज'
T20 WC: Bumrah Hailed As ‘greatest Quick Bowler Ever’ By Broad Ahead Of Final
T20 WC: India Vs England Semi-final Clash Sets New Record, Becomes Most Streamed T20I Match
T20 WC: Chakravarthy Not Vulnerable, Don’t See India Getting Kuldeep Ahead Of Him, Says Doull
वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ी चार्टर फ्लाइट से लौटेंगे स्वदेश: रिपोर्ट
फाइनल में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर नहीं रख सकते: आकाश चोपड़ा
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago