Icc men
टी20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन ने खेली ऐतिहासिक पारी, विराट कोहली का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज करते हुए 82 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भी विराट ने नाबाद 82 रन बनाए थे। सैमसन ने अपनी तूफानी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के आगे कैरेबियाई टीम के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। 97 रनों की नाबाद पारी के साथ ही सैमसन भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को 5 विकेट से मिली जीत के नायक संजू सैमसन रहे। संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। सैमसन टी20 विश्व कप में भारत की ओर से रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए। टीम की तरफ से रोस्टन चेज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 40 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 2 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी। वहीं, वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है।
Related Cricket News on Icc men
-
जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, तभी से इस तरह की पारी का इंतजार था: संजू सैमसन
T20 World Cup: संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 4 छक्कों और 12 चौकों के साथ 97 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इस शानदार ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: 16 बाउंड्री के साथ सैमसन का तूफान, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में…
T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 ...
-
टी20 वर्ल्ड कप में 76 छक्के, इस मामले में दूसरे पायदान पर पहुंचा वेस्टइंडीज
T20 World Cup: वेस्टइंडीज किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले देशों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। इस टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में ...
-
रोवमैन पॉवेल बने वेस्टइंडीज के नए 'सिक्सर किंग', टी20 में तोड़ा निकोलस पूरन का रिकॉर्ड
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट ...
-
टी20 वर्ल्ड कप में हेटमायर ने इतिहास रचा, एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के वाले बल्लेबाज बने
T20 World Cup: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने भारत के खिलाफ रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 12 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: रोस्टन-पॉवेल की धमाकेदार पारियां, सेमीफाइनल के लिए भारत को 196 रनों का लक्ष्य
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में रविवार को टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, कोई बदलाव नहीं
T20 World Cup: भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का अंतिम टिकट ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला, हमारे खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे: देवजीत सैकिया
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि भारतीय टीम को जम्मू-कश्मीर से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। ...
-
जिम्बाब्वे के लिए 'सपना' रहा है टी20 में साउथ अफ्रीका को हराना, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को साउथ अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम करेगा। साउथ अफ्रीका ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: 'करो या मरो' के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत ...
-
डेरिल मिचेल और सोभना मोस्टरी चुने गए जनवरी माह के 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ'
T20 World Cup: डेरिल मिचेल और सोभना मोस्टरी को जनवरी महीने के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड' दिया गया है। मिचेल ने न्यूजीलैंड को भारत में वनडे सीरीज में जबरदस्त जीत दिलाई ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए सिरदर्द रहा है श्रीलंका, सेमीफाइनल का टिकट मिलना बेहद मुश्किल
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने वो कमाल कर दिया, जो पूरी पाक टीम नहीं कर…
T20 World Cup: टी20 विश्व कप सुपर-8 में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा ...
-
इंग्लैंड को जीत का श्रेय देना होगा, उन्होंने शानदार खेल दिखाया : मिचेल सैंटनर
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 राउंड के मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से ...