Kolkata: ICC Men’s T20 World Cup 2026: West Indies vs Italy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हरा दिया है। इडेन गार्डेन, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में 166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई।
166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली के प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट फैंस तगड़े संघर्ष की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इटली के लिए लक्ष्य को मुश्किल बना दिया।
इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 के स्कोर पर पहला और 26 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया। मोस्का बंधुओं के आउट होने के बाद इटली कभी लक्ष्य के करीब जाती नहीं दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। पूरी टीम 18 ओवर में 123 पर सिमट गई और 42 रन से हार गई।