Ahmedabad: India vs Netherlands – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: नीदरलैंड की टीम ने बुधवार को भारत के खिलाफ 17 रन से हार के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान का समापन किया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि मेजबान टीम के पास निचले क्रम तक जबरदस्त फायरपावर है।
बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 176/7 के स्कोर पर रोककर मैच अपने नाम किया।
आर्यन दत्त ने भारत के खिलाफ 4 ओवरों में महज 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कप्तान ने आर्यन की तारीफ में कहा, "हमने शुरुआत बहुत अच्छी की। आर्यन को पूरा श्रेय जाता है, वह पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी। पूरे मैच के दौरान हमें लगा कि हम मुकाबले में बने हुए हैं।"