Chennai: ICC Men’s T20 World Cup 2026- Afghanistan vs Canada (Image Source: IANS)
T20 World Cup: अफगानिस्तान ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में कनाडा के खिलाफ 82 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी जीत रही।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी।
टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की थी। साल 2021 में खेले गए इस मैच को अफगानिस्तान ने 130 रन से जीता था। अफगान टीम साल 2024 में युगांडा के खिलाफ 125 रन से मुकाबला अपने नाम कर चुकी है। इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ही न्यूजीलैंड के विरुद्ध 84 रन से जीत दर्ज की थी।