Colombo: Sri Lanka vs Zimbabwe, 38th Match, Group B – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद श्रीलंका को भी धूल चटा दी है। गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते, जबकि एक बार बारिश के चलते बेनतीजा रहा।
जिम्बाब्वे ने ओमान के विरुद्ध अपना पहला मैच 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।
जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-1 में है, जबकि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-2 में है।