Kolkata: ICC Men’s T20 World Cup 2026: West Indies vs Italy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: इटली के खिलाफ कैरेबियन खिलाड़ी शमार जोसेफ ने इतिहास रच दिया है। शमार जोसेफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक ही मैच में 4 विकेट लेने के साथ 4 खिलाड़ियों को कैच आउट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप में भी कभी नहीं हुआ।
गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और अली हसन को कैच आउट कराया।
इसके अलावा, खुद जोसेफ ने एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स और जियान मीडे को कैच आउट किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले को 42 रन से अपने नाम किया।