Icc men: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2025: चार टीमों ने अपने कप्तान ही रिटेन नहीं किए
रिटेंशन में इस बार सभी टीमों को कुल 6 खिलाड़ी अपने पास रखने का विकल्प था। इसमें पांच खिलाड़ी कैप्ड और 1 अनकैप्ड हो सकते थे। इसके अलावा जिन टीमों ने 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है वे अब मेगा ऑक्शन में आरटीएम के माध्यम से कुछ प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ेंगे। वहीं बात करें इस बार सभी टीमों के पर्स की तो उनके पास 120 करोड़ रुपए थे। वहीं, रिटेंशन में एक टीम अधिकतम 75 करोड़ रुपए खर्च सकती थी।
आईपीएल 2025 को लेकर सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। दूसरी ओर, कुछ बड़े नाम वाले खिलाड़ी नीलामी में नई टीम की तलाश करेंगे। इनमें दिल्ली फ्रेंचाइजी के ऋषभ पंत शामिल हैं, जिन्हें चौंकाने वाले कदम के तहत रिलीज कर दिया गया है। साथ ही केएल राहुल, केकेआर के खिताब जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह के रूप में एक बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। Read More...