Icc mens cricket world cup 1975: Cricket News & Match Updates
50 साल हो गए ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 1975को, जानिए इस टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ रोचक बातें
कुछ दिन पहले, क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) और वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (WIPA) ने ट्राइडेंट बॉलरूम, विन्धम ग्रैंड बारबाडोस में CWI/WIPA अवार्ड्स गाला का आयोजन किया। टेलीविज़न पर सीधे ब्रॉडकास्ट प्रोग्राम का सबसे ख़ास आकर्षण था वेस्टइंडीज टीम के 1975 ICC पुरुष वर्ल्ड कप जीत की 50वीं सालगिरह का जश्न।
क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने ग्रुप राउंड में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और फाइनल में इयान चैपल की ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला प्रूडेंशियल क्रिकेट वर्ल्ड कप बिना किसी बड़ी चुनौती जीता था। संयोग से, वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने फाइनल में 102 रन बनाए जिससे टीम ने 60 ओवर में 291/8 का मैच जीतने वाला स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय 233/9 था और तब डेनिस लिली एवं जेफ थॉमसन ने आखिरी विकेट के लिए 41 रन की पार्टनरशिप से मैच को नाटकीय मोड़ देने की नाकामयाब कोशिश की। आखिरकार वेस्टइंडीज ने 17 रन से जीत के साथ वर्ल्ड कप जीत लिया। Read More...
Related Cricket News for Icc mens cricket world cup 1975 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago