Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Icc t20 world cup 2021

David Warner's six on double bounce ball unbelievable says Justin Langer
Image Source: Google

2 टप्पे की गेंद पर छक्का मारने पर जस्टिन लैंगर ने की डेविड वॉर्नर की तारीफ,कहा- सबसे अच्छी चीजों में से एक

By IANS News November 13, 2021 • 18:20 PM View: 808

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार को यहां आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद हफीज की दो टप्पे की गेंद पर मिड-विकेट की ओर छक्का लगाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की आलोचना की थी। 

इस पर ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने अपने बल्लेबाज की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह क्रिकेट में अब तक देखी गई सबसे अच्छी चीजों में से एक था।" वॉर्नर जो अब टूर्नामेंट में अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान हफीज की एक दो टप्पे की आई गेंद को छोड़ने की वजाय उसे हिट कर दिया। इस पर गंभीर ने उनकी आलोचना की। उन्होंने वॉर्नर द्वारा खेल की भावना का खराब प्रदर्शन कहा।

Related Cricket News on Icc t20 world cup 2021