Icc test batters rankings: Cricket News & Match Updates
Harry Brook ने हिला दी Joe Root की जड़े! ICC Test Rankings में सीनियर को पछाड़कर बने नंबर-1 बल्लेबाज़
Latest ICC Test Batting Rankings: इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) लंबे समय से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स (ICC Test Rankings) में दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़ बने हुए थे, लेकिन अब आखिरकार उनकी ये बादशाहत खत्म हो गई है। जी हां, आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग्स जारी कर दी है जिसके अनुसार जो रूट पहले पायदान से फिसलकर नीचे गिर गए हैं, वहीं 25 साल के हैरी ब्रूक (Harry Brook) अब नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़ बन गए हैं।
हैरी ब्रूक ने वेलिंग्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाज़ी की थी। यहां उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहली इनिंग में 123 रन और दूसरी इनिंग में तूफानी अर्धशतक लगाते हुए 55 रन ठोके थे। इन्हीं इनिंग्स का अब ब्रूक को फायदा मिला है। वो वेलिंग्टन टेस्ट के बाद 898 रेटिंग्स पॉइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में एक पायदान ऊपर चढ़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। Read More...
Related Cricket News for Icc test batters rankings - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01