Ind vs eng: Cricket News & Match Updates
'4 स्पिनर्स के साथ खेल सकता है इंग्लैंड', कॉलिंगवुड ने की बड़ी भविष्यवाणी
भारत और इंग्लैंड 27 जून को गुयाना में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। भारत की नज़र 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी सूखे को खत्म करने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड इस कीमती ट्रॉफी को बरकरार रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगा। पिछली बार जब आईसीसी इवेंट में ये दोनों टीमें भिड़ी थी तो भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 10 विकेट से मात दी थी और टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था लेकिन इस बार भारत को हराना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा।
इस मैच के बारे में बात करते हुए, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने ये कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस बार भारत हारेगा। वहीं, साथ में उन्होंने इस बड़े मैच के लिए गत चैंपियन के संभावित गेंदबाजी कॉम्बिनेशन के बारे में भी बात की। कॉलिंगवुड ने कहा कि आदिल राशिद अब तक टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए बेहद मूल्यवान रहे हैं और स्पिनर के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के साथ, इंग्लैंड भारत के खिलाफ़ चार स्पिन विकल्पों के साथ जा सकता है। Read More...