Ind vs sa weather report: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup: क्या IND vs SA मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम?
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल यानि (22 फरवरी) को खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका, दो ऐसी टीमें हैं जो अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन में नहीं हारे हैं, ऐसे में किसी ना किसी टीम को टूर्नामेंट में पहली हार मिलनी तय है लेकिन कुछ फैंस के मन में इस मैच से पहले मौसम को लेकर भी सवाल बना हुआ है तो चलिए आपकी शंका को हम दूर कर देते हैं।
इस मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान देखें तो एक्यूवेदर ऐप के अनुसार, रविवार को सुबह तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम धुंधला और गर्म रहने की उम्मीद है। दोपहर बाद तापमान 36 डिग्री तक बढ़ जाएगा और फिर शाम को 26 डिग्री तक गिर जाएगा। पूरे दिन मौसम थोड़ा धुंधला रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच शुरू होने तक मौसम साफ हो जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है। Read More...