India tour of australia 2020 21: Cricket News & Match Updates
IND vs AUS : सिडनी टेस्ट पर मंडराए खतरे के बादल, लगातार बढ़ रहे हैं कोरोनावायरस के मामले
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मेलबर्न और तीसरा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है, लेकिन सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच पर खतरे के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, सिडनी के आस-पास के इलाकों में अचानक से कोरोनावायरस का प्रकोप तेज हो गया है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट मैच को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर सीमाओं को सील करने का फैसला किया है। पहले टेस्ट से बाहर होने वाले कंगारू सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी इस समय सिडनी में हैं और अपनी ग्रोइन इंजरी से रिकवर होने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी सिडनी से मैलबर्न पहुंचाया जा सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार कभी भी सीमाओं को सील करने के आदेश जारी कर सकती है। Read More...