India tour of south africa 2021 22: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका में 26 दिसंबर से पहला टेस्ट खेलेगी- 26 दिसंबर से ही क्यों?
बदलते हालात में, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका टूर 2021-22 का नया प्रोग्राम बना दिया- सीरीज, जो पहले 17 दिसंबर से शुरू होनी थी, अब 26 दिसंबर से शुरू होगी और उस दिन से पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। सीरीज में टी 20 इंटरनेशनल हट गए पर जो टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होना था- उसकी तारीख नहीं बदली। ऐसा क्या ख़ास है 26 दिसंबर की तारीख में?
इतना ही नहीं, उस दिन तो एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट भी मेलबर्न में शुरू होगा। सिर्फ इसी साल नहीं, हर साल कोशिश होती है इस तारीख से टेस्ट खेलने की- 2020 में तो 26 दिसंबर को तीन टेस्ट शुरू हुए थे (ऑस्ट्रेलिया- भारत मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में, न्यूजीलैंड- पाकिस्तान बे ओवल, माउंट माउंगानुई में और सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका- श्रीलंका)।अगर आपने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से आ रही रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ा हो तो नोट किया होगा कि इन टेस्ट को बॉक्सिंग डे टेस्ट लिखा जा रहा है। क्या है ये बॉक्सिंग डे और इसका क्रिकेट से क्या नाता है? Read More...