India vs south africa test series: Cricket News & Match Updates
Ravindra Jadeja के पास इतिहास रचने का मौका, India vs South Africa टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं कई खास रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja Record: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार, 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs SA Test Series) में कई खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि सर जडेजा के पास एक ऐसा कारनामा करने का मौका है जो कि WTC में टीम इंडिया के लिए सिर्फ दो ही खिलाड़ी कर पाए हैं।
WTC में 150 विकेट: 36 वर्षीय रविंद्र जडेजा भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में अगर 4 विकेट चटकाते हैं तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। जान लें कि फिलहाल जडेजा के नाम 46 WTC मैचों की 85 इनिंग्स में 146 विकेट दर्ज हैं। वहीं WTC में सिर्फ रविचंद्रन अश्विन (195 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (177 विकेट) ने ही भारत के लिए 150 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। Read More...
Related Cricket News for India vs south africa test series - Tesst
भारत में साउथ अफ्रीका का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद कमजोर, 15 साल से नहीं मिली जीत, आंकड़े देख जाएंगे चौंक
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16