India women tour australia 2025: Cricket News & Match Updates
23 चौके और 3 छक्के! Alyssa Healy ने तीसरे ODI में सिर्फ बाउंड्री से बनाएं 100 से ज्यादा रन, AU-A ने IN-A को 9 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने रविवार, 17 अगस्त को इंडिया-ए वुमेंस के खिलाफ ब्रिसबेन के इयान हीली ओवल स्टेडियम में तीसरे अनौपचारिक एकदिवसीय मुकाबले (India A Women vs Australia A Women Unofficial 3rd ODI) में 137 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। एलिसा हीली की इस गज़ब की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया-ए वुमेंस ने ये मुकाबला महज़ 27.5 ओवर में 217 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 9 विकेट से जीता।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय एलिसा हीली जो कि ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टीम की सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक हैं उन्होंने इस मुकाबले में इंडिया ए वुमेंस के खिलाफ महज़ 84 गेंदों पर 23 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए 163.10 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 137 रन बनाए। खास बात ये है कि एलिसा हीली ने यहां सिर्फ अपनी बाउंड्रीस के दम पर ही सौ से ज्यादा रन 110 रन ((चौकों से 92 रन, और छक्कों से 18 रन)) पूरे किए। Read More...
Related Cricket News for India women tour australia 2025 - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 22 hours ago