India women
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से हराया, जीत के साथ मेहमान का 4-1 से सीरीज पर कब्जा
एने बोश (58) और मिगनोन डू प्रेज (57) की शानदार पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका महिला टीम ने यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में बुधवार को भारत को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारत ने कप्तान मिताली राज के 104 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 79 रनों की पारी के दम पर 49.3 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन बनाए।
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने बोश के 70 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 58 और डू प्रेज के 100 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 57 रनों की बदौलत 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया।
साउथ अफ्रीका की ओर से मरिजाने काप 42 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन और नादिने डी क्र्लेक 39 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन विकेट, दयालन हेमलता ने एक और सी. प्रत्यूषा ने एक विकेट लिया।
बोश को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और लिजेले ली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
Related Cricket News on India women
-
IND vs SA: 'अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत', साउथ अफ्रीका से हारने पर कप्तान…
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ चौथे वनडे में मिली सात विकेट से हार के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि सीरीज से पहले गेंदबाजों को बेहतर तैयारी करने की ...
-
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 7 विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज…
सलामी बल्लेबाज लिजेले ली (69) के नेतृत्व में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला ...
-
4th ODI: पूनम राउत ने ठोका शानदार शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 267 रनों का लक्ष्य
पूनम राउत (Punam Raut) के शतक से भारतीय महिला टीम ने यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में रविवार को ...
-
IND vs SA: इस कमी को सुधारकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर सकती है भारतीय महिला टीम,…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में होने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका की ...
-
IND vs SA: डकवर्थ लुइस नियम के तहत साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 6 रनों से…
सलामी बल्लेबाज लिजेले ली (नाबाद 132) की शानदार पारी से दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को ...
-
IND vs SA: साउथ अफ्रीका को भारतीय महिला टीम ने दिया 249 रनों का टारगेट, पूनम राउत ने…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सामने 249 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतने के ...
-
IND vs SA: भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका की इन दो गेंदबाजों से खतरा, स्मृति मंधाना ने…
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज मरिजाने काप और शब्निम इस्माइल के खिलाफ खेलना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच ...
-
IND vs SA: साउथ अफ्रीका से तीसरे वनडे में लोहा लेने के लिए भारतीय महिला टीम तैयार, सीरीज…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजयेपी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच को जीतकर पांच मैचों की सीरीज में बढ़त लेने के ...
-
IND vs SA: झूलन गोस्वामी ने बयां किया लंबे समय बाद मैदान पर उतरने का एहसास, जानें कैसे…
भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का कहना है कि लंबे समय बाद खेल रहे होने के कारण लय हासिल करने में थोड़ा वक्त लगता है। भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका की ...
-
VIDEO : स्मृति मंधाना में आई सहवाग की आत्मा, पहले ओवर में ही जड़ दिए लगातार दो छक्के
भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करने वाली भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे मैच में शानदार वापसी ...
-
IND vs SA: भारतीय महिला टीम की इस कमजोरी का फायदा उठा सकता है दक्षिण अफ्रीका, सीरीज को…
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान सुने लूस ने कहा है कि उनकी टीम भारतीय महिला टीम की चुनौती से पार पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्रिकबज के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका को भारत ...
-
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, इन…
बीसीसीआई की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया। इस सीरीज के तहत पांच वनडे ...
-
IND vs SA: लखनऊ कर सकता है दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के भारत दौरे की मेजबानी
भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज की मेजबानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कर सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भारत दौरे में ...
-
भारतीय जमीन पर दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से भिड़ेंगी टीम इंडिया, बीसीसीआई जल्द कर सकती है दौरे की…
दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अगले महीने भारत दौरे पर आएगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई जल्द ही सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा करने वाली है। दक्षिण ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago